दिल्ली में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति ने उत्तरी दिल्ली के धीरपुर में डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक नए कैंपस के निर्माण को मंजूरी दी है।
₹1,668 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले इस विश्वस्तरीय परिसर में पहले चरण में 5,400 छात्रों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, 840 छात्रों के लिए छात्रावास और 2,500 सीटों वाला भव्य सभागार तैयार किया जाएगा।
GRIHA 5-Star मानकों के अनुरूप विकसित यह ग्रीन कैंपस सौर ऊर्जा और आधुनिक जल संरक्षण तकनीकों से लैस होगा। यह परिसर युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा, शोध और नवाचार के अवसर प्रदान करेगा।
341 views | Delhi, India | Jun 26, 2026