तिल्दा: देवरी की जमीन पर अवैध मुरूम उत्खनन, ग्रामीणों ने की आपत्ति
Tilda, Raipur | Apr 24, 2026 तिल्दा के ग्राम पंचायत घुलघूल और देवरी की जमीन पर काफी दिनों से बड़े-बड़े मशीनों से अवैध मुरूम उत्खनन की जा रही है ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध करवाया है बताया जाता है कि घुलघुल के सरपंच द्वारा मुरूम खनन की अनुमति दी गई है लेकिन ठेकेदार द्वारा घुलघुल के साथ-साथ देवरी की जमीन पर भी अवैध रूप से लगातार मुरूम उत्खनन किया जा रहा है