बहराइच: बकैनी गांव में खेत से लौट रहे वृद्ध पर सांड ने किया हमला, पेंट में घुसा सींग
जिले के बकैनी गांव में एक वृद्ध खेत से अपने घर आ रहा था। उस पर रास्ते मे खड़े सांड़ ने दोनों सींगों पर उठा कर सड़क पर पटक हमला कर दिया। वृद्ध के पेट में सींग लगने से गहरा घाव हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सांड़ को खदेड़ दिया है। घायल को आनन फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है।