पुष्पराजगढ़: राजेंद्रग्राम में विधायक द्वारा सामुदायिक भवन का लोकार्पण
राजेंद्र ग्राम में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने गुरुवार 3:00 बजे जयसवाल सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया इस दौरान स्थानीय नगर वासी एवं ग्राम पंचायत सरपंच के साथ ही जायसवाल समाज के लोग कार्यक्रम में सम्मिलितरहे। लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने कहा कि इस भवन के निर्माता हो जाने पर अब लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में परेशानी नहीं होगी।