गया टाउन सीडी ब्लॉक: रैयती जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का लगाया आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग को लेकर दिया आवेदन
मोहनपुर प्रखंड के केवला पंचायत के एक ग्रामीण सीताराम यादव ने अपनी रैयती जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। केवला गांव निवासी सीताराम यादव ने आवेदन में आरोप लगाया है कि जेसीबी और ट्रैक्टर से उनकी निजी जमीन पर सड़क निर्माण का प्रयास किया गया।