हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में उल्टी दस्त से एक पल्लेदार की हुई मौत
कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी करके परिवार का भरण पोषण करने वाले एक पल्लेदार को उल्टी दस्त के बाद हालत बिगड़ने से कानपुर में देर रात मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग निवासी अनीता खंगार ने बताया कि उसके पति अक्का खंगार 32 वर्ष कस्बे की नवीन गल्ला मंडी करके परिवार के भरण पोषण करते थे। गुरुवार को उल्टी दस्त के चलते उन