कोंडागांव: जगदलपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं की हुंकार, कोंडागांव विधायक ने स्कूटी रैली से दिया सशक्तिकरण का संदेश
केंद्र सरकार द्वारा पारित “नारीशक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में बुधवार को जगदलपुर स्थित वीर सावरकर भवन में भव्य नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों ने शहर में विशाल स्कूटी रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आज गुरुवार सुबह 11 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम में भाजपा ...