सुल्तानपुर: सुलतानपुर बनेगा स्मार्ट पालिका, 58 नगरीय निकायों में सुलतानपुर का चयन, डीसीसीसी समेत कई सुविधाएं मिलेंगी
रविवार शाम 3 बजे उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट पालिका विकसित करने के लिए 58 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर का चयन किया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार व्यक्त किया।नगरीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह और कंसल्टेंट परनीत ने सुलतानपुर का दौरा किया