दनियावां: दनियावां प्रखंड के मछरियावां मध्य विद्यालय में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन
दनियावां प्रखंड के मच्छरियावां मध्य विद्यालय में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। सहयोग शिविर में प्रखंड के सभी अधिकारी के साथ-साथ पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार मौजूद रहे हैं। अलग-अलग विभागों में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदन को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। सभी को 15 दिनों में निष्पादन करना है।