दतिया नगर: शहर के बड़ा बाजार, किला क्षेत्र में धनतेरस से दीपावली तक नो एंट्री, चार स्थानों पर रुकेंगे वाहन
दतिया में दीपावली के त्योहार को लेकर दतिया में बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शहर में चार प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से तीन पहिया वाहन, चार पहिया भारी वाहनों और टैक्सियों को रोका जाएगा। यह व्यवस्था आज धनतेरस से लेकर दीपावली तक लागू रहेगी।