शाजापुर: शाजापुर कोतवाली में टीआई समेत पुलिसकर्मियों ने लगाई झाड़ू, एसपी के निर्देश पर की सफाई
शाजापुर के कोतवाली थाने में रविवार सुबह टीआई संतोष वाघेला और थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों ने झाड़ू लगाई और थाना परिसर में साफ सफाई की। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला ने रविवार सुबह 11:00 बजे बताया कि इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह पुलिस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों और हेलमेट के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।