शाजापुर: कतवारिया रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, 5 बहनों का इकलौता भाई था मृतक
आज सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले में एक सड़क हादसे में एक युवा सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सोमवार सुबह की यह घटना कतवारिया रोड पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार टोलखेड़ी निवासी नागेश पाटीदार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नागेश रोज की तरह अपनी बाइक पर सब्जी बेचने के लिए शाजापुर जा रहा था।