मंझनपुर: गंगा में मिले अज्ञात शव की 7 घंटे में खुली पहचान, अधेड़ मंझनपुर का निवासी था, सोशल मीडिया बना पुलिस का सबसे बड़ा सहारा
लेहदरी पुल के नीचे गंगा नदी से एक अधेड़ का शव रविवार शाम बरामद हुआ था। पहचान न होने पर कड़ाधाम पुलिस ने सोशल मीडिया, पुलिस नेटवर्क, विभिन्न जनपदों के थानों के समूहों, समाचार माध्यमों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। पुलिस के प्रयास रंग लाए और करीब सात घंटे के भीतर मृतक की पहचान सुनील कुमार सोनी कर रूप में हुई है।