ब्यौहारी: पपौंध अंबेडकर तिराहे के पास बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
पपौंध थाना क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया है। शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।