बक्सर: श्रीराम बारात आज अयोध्या से बक्सर पहुंचेगी, स्वागत के लिए तैयारियां पूरी, श्रीसीताराम विवाह आश्रम में रात्रि विश्राम
Buxar, Buxar | Nov 27, 2024 जिले में अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली श्रीराम शोभा बारात बुधवार को संध्या समय में बक्सर पहुंचेगा. जिसकी तैयारी नगर में जोर शोर से की गई है. बारात उत्तर प्रदेश के भरौली से वीर कुंवर सिंह पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा. जहां भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली एवं धार्मिक महता वाले बक्सर में जोरदार ढंग से स्वागत की तैयारी किया गया है.