बक्सर: नशा मुक्ति दिवस पर जिला प्रशासन ने किला मैदान से जागरूकता मार्च निकाला, DM ने दिखाई हरी झंडी
Buxar, Buxar | Nov 26, 2024 नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जागरूकता मार्च किया गया। किला मैदान से छात्र-छात्राओं द्वारा नशीले पदार्थ एवं शराब के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभारी जिलाधिकारी-सह- डीडीसी डॉ महेंद्र पॉल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया।