बक्सर: कालाजार उन्मूलन के लिए सदर प्रखंड के तीन गांवों में 15 दिनों का सर्वेक्षण, पुराना सदर अस्पताल से जागरूकता रथ रवाना
Buxar, Buxar | Nov 26, 2024 जिले मे कालाजार उन्मूलन को लेकर नए मरीजो की खोज शुरू हो चुकी है।इस क्रम मे जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय द्वारा पुराना सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया।ताकि कालाजार प्रभावित गांव मे लोगो को जागरूक करते हुए जांच कराने के लिए जागरूक किया जा सके.