दुधि: धुमा गांव में सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक में बीते 2 घंटे, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में गुरुवार को सर्पदंश से 46 वर्षीय किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में देरी हो गई। बाद में जब उन्हें सीएचसी दुद्धी ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।