बंदगांव प्रखंड की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंदगांव परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को मलेरिया उन्मूलन एवं जनजागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।