बरियारपुर: सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए बीडीओ ने की बैठक आयोजित
मंगलवार को 12:00 सदर प्रखंड के सभागार में आगामी 19 में को जानकी नगर पंचायत में लगने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर विश्वजीत कुमार तिवारी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित किया। बैठक में प्रभारी बीडीओ विद्यासागर, एम ओ शिवम पुरी गोस्वामी, सीडीपीओ प्रियदर्शनी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।