टीकमगढ़: बम्होरी: घर विवाद बना हिंसक का रूप: 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ परिवार के लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के अंतर्गत गांव बम्होरी नकीबन चौकी मजना मे एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट की गई है वृद्ध महिला ने बताया उसके खेत पर एक पेड़ कटा डला हुआ था पेड़ की लकड़ी का बंटवारा होना था इसी कारण परिवार के तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी सिर पर गंभीर चोटे आने के कारण परिजन निजी वाहन से वृद्ध को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे जहां उपचार हो रहा है