सैदपुर: बरनवाल एग्रो की नेक पहल, परिसर में आयोजित नेत्र जांच शिविर में प्रख्यात RJ शंकरा अस्पताल ने 100 लोगों का किया उपचार
पूर्व विधायक सुभाष पासी कार्यालय के बगल में स्थित बरनवाल एग्रो परिसर में आरजे शंकरा नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुँचे करीब 100 मरीजों ने आँखों की जांच कराई। शिविर के संयोजक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि जाँच के दौरान 13 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।