सुपौल: सुपौल के मदरसा मोहम्मदिया में नए क्लास रूम निर्माण का एसडीओ व इंजीनियर ने किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | Apr 5, 2026 सुपौल में तालीमी इदारे मदरसा मुहम्मदियाह सुपौल के तहत नए क्लास रूम की तामीर को लेकर अहम पेशरफ़्त देखने को मिली। इस सिलसिले में एसडीओ साहब और इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर तामीराती काम का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान ठेकेदार और टेक्निकल टीम को जरूरी हिदायतें भी दी गईं ताकि काम मयारी और वक्त पर मुकम्मल हो सके।