हुज़ूर: भोपाल में कार ने बच्ची को मारी टक्कर, हुई मौत, पिता का हाथ छुड़ाकर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
भोपाल के ईटखेडी इलाके में तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपीचालक अपनी ही कार से बच्ची को इलाज के लिए अस्पताललेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषितकर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांचशुरू कर दी है। शनिवार देर रात की घटना है।