सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 29 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे
सिरौली गौसपुर तहसील के पारिजात सभागार में आज एसडीएम अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें 29 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सीडीपीओ अर्चना वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।