बाढ़: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर बाढ़ के मंदिरों एवं पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Barh, Patna | Oct 18, 2026 बाढ़ में रविवार को श्रद्धालुओं ने महाष्टमी का व्रत रखकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने शाम लगभग 6 बजे माता की गोद भराई की रस्म निभाई और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाष्टमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और माता के जयकारों से मंदिर व पूजा पंडाल गूंज उठे।