गुमला: वृंदा पंचायत में सोलर जलमीनार के स्टार्टर की चोरी से गर्मी में पानी का संकट गहराया
Gumla, Gumla | Apr 23, 2026 बृंदा पंचायत क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। चोरों द्वारा PHED विभाग द्वारा निर्मित सोलर जलमीनार के स्टार्टर को निशाना बनाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों के सामने भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है।बीती रात टोंगरी टोली में चोरों ने दो सोलर जलमीनार के स्टार्टर चोरी कर लिया। दो दिन पहले टैंसेरा में स्टार्टर की चोरी हुई थी।