शाहबाद: ब्लॉक मुख्यालय पर विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न, 192 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
शुक्रवार को शाम 4 बजे तक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के संयुक्त तत्वधान में डी०डी०यू०जी०के0वाई० योजना अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन ब्लाक शाहाबाद हरदोई में किया गया। रोजगार मेले का खंड विकास अधिकारी काजल, भाजपा मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।