गया जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे दर्जनों अस्पतालों का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से बिना मान्यता और जरूरी सुविधाओं के कई अस्पताल और क्लीनिक खुलेआम चल रहे हैं, जहां मरीजों का इलाज भगवान भरोसे किया जा रहा है। इन संस्थानों में न तो योग्य चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं और न ही पर्याप्त चिकित्सा उपकरण