हुसैनाबाद: कड़ाके की ठंड में नगर पंचायत की पहल, हुसैनाबाद के चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव
हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन ने ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। यह पहल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन के निर्देश पर की गई है, जिससे सर्द रातों में राहगीरों, दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। नगर पंचायत कर्मियों ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलाव की यह