महोबा: भटीपुरा वार्ड के पठा रोड में सड़क न बनने से लोग परेशान, डीएम से लगाई गुहार #jansamasya
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 भटीपुरा वार्ड में सड़क न बनने से लोग परेशान हैं। पठा पावर हाउस के आगे की गली कच्ची होने से गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीर और बच्चे घायल हो रहे हैं। बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं। नाराज मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।