अंबिकापुर: अंबिकापुर ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में शराबी पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की, जांच में जुटी मणिपुर पुलिस
अंबिकापुर मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में 18 व 19 मई की दरमियांनी रात दो बच्चों के सामने शराबी पति ने पत्नी की वेदम पिटाई कर दी। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना उपरांत मंगलवार को मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। साथ ही घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।