कानपुर: कानपुर कचहरी की अधिवक्ता कैंटीन में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कानपुर कचहरी की अधिवक्ता कैंटीन में मंगलवार 2:00 बजे अचानक आग लग गई।आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।