इंदौर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता को सलाम! खंडवा निवासी को लौटाए ₹3.50 लाख, सराफा पुलिस ने पेश की मिसाल
इंदौर के थाना सराफा पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए खंडवा निवासी गोपाल मेघानी का गुम हुआ नकदी से भरा बैग कुछ ही घंटों में तलाश कर सुरक्षित वापस लौटा दिया।
बताया गया कि देर रात सराफा क्षेत्र में उनका ₹3 लाख 50 हजार की नकदी से भरा बैग कहीं गिर गया था। परेशान होकर वे रात करीब 11 बजे थाना सराफा पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी।
थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया के मार्गदर्शन में SC यूनिट की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की और पूरी रकम सहित बैग बरामद कर फरियादी को सौंप दिया।
पुलिस की तत्परता
पूरी रकम सुरक्षित वापस
जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
अपनी पूरी राशि वापस मिलने पर गोपाल मेघानी ने सराफा पुलिस टीम का आभार जताया।
थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया और उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई!
ऐसी ही जिम्मेदार पुलिसिंग जनता का भरोसा मजबूत करत�
Indore, Indore | Oct 9, 2026