हरसूद: हरसूद क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती की समस्या लेकर विधुत कार्यालय पहुंचे कांग्रेसजन
Harsud, Khandwa | Oct 12, 2026 हरसूद क्षेत्र में हो रही है अघोषित विद्युत कटौती की समस्या लेकर सोमवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग कांग्रेसजन विद्युत कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसजनों ने कनिष्ठ अभियंता के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में नवदुर्गा महोत्सव एवं रवि फसल की बोवनी की तैयारी चल रही है। बिना बताए हो रही विद्युत कटौती के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।