उदवंत नगर: उदवंतनगर में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू
जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया उदवंतनगर क्षेत्र में शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 1 मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि के दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन के माध्यम से अपने घर और परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं।