गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: समाजसेवी उपकार कुमार ने 5 गरीब बेटियों की शादी में मदद की
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा समाजसेवी उपकार कुमार एक बार फिर जरूरतमंद परिवारों के लिए मिसाल बने हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह 11 बजे बताया कि रोहतास में 27 अप्रैल को होने वाली पांच गरीब बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आवश्यक सामान देकर मदद की है। उपकार कुमार ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी एक बड़ी चुनौती होती है।