लखनपुर: अलगा बेदोपानी में पुरानी रंजिश के चलते भाई की हत्या के मामले में लखनपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के आश्रित ग्राम अलगा बेदो पानी में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर पांडे कोरवा की हत्या करने वाले आरोपी विधि से संघर्षरत बालक समेत सरवन कोरवा पिता रामधन कोरवा उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यालय के समक्ष पेश किया गया है। घटना में प्रयुक्त ईट पत्थर और कपड़े को पुलिस ने जप्त किया ।