बिसौली: बिसौली कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियान में 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जनपद बदायूं के थाना बिसौली पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रविवार को 12 बजे करीब पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।