सहारनपुर: सोशल मीडिया पर पटाखे छोड़ती बुलेट का वीडियो वायरल, चिलकाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें की ज़ब्त
थाना चिलकाना क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बुलेट मोटरसाइकिलों को मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।