खंडवा नगर: बड़गांव भीला रोड पर जेसीबी के सामने महिलाओं ने रोका रास्ता, पार्षद बोले- कोई हटाकर दिखाए!
बड़गांव भीला रोड पर नाले को चोक कर बनाए गए अवैध रास्तों पर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दूसरे दिन रहवासियों ने हंगामा कर दिया। शनिवार को जब निगम अमला बचे हुए अवैध रास्ते और - अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचा, तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। - महिलाओं ने पहले पुलिया की पाइप पर चढ़कर प्रदर्शन किया - और फिर जेसीबी के सामने खड़े - होकर कार्रवाई रोक दी।