बिहारीगंज: शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में पुलिस ने तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
मंजौरा बाजार में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मो. जैद हसन, संदीप कुमार शर्मा और संजीत कुमार को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।