बहराइच: अलियाबुलबुल में स्कूल जा रहे छात्र को कुत्ते ने नोंच-नोंच कर किया घायल, इलाज जारी
रिसिया थाना इलाके में कक्षा 2 में पढ़ने वाले छात्र को आवारा कुत्ते ने नोंच नोंच कर बुरी तरह घायल कर डाला। बच्चे की चीख सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। रिसिया थाना क्षेत्र के आलिया बुलबुल इलाके के कुछ छात्रो का समूह विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। इस दौरान 8 साल के सलमान को कुत्ते ने नोच डाला। रविवार को अस्पताल इलाज जारी है