गायघाट: बोआरीडीह गांव से आधार कार्ड बनवाने गई लापता महिला व पुत्र को पुलिस ने बरामद किया, साढ़ू पर भगाने का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरी डीह गांव से आधार कार्ड बनवाने गई लापता हुुई महिला और उसके पुत्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों को सोमवार दोपहर करीब एक बजे में न्यायालय भेजा गया है। इस मामले में पुलिस महिला की पति विजय राय ने 12 जून को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी