मुज़फ्फरनगर: पुलिस का मानवीय चेहरा, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छात्रा की पढ़ाई में मदद के लिए महिला पुलिस ने इकट्ठा किए ₹15,500
मुज़फ्फरनगर में सिविल लाइन थाना प्रभारी व मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिस टीम की सभी महिला सदस्यों ने आपस में 15,500 की धनराशि इकट्ठा कर छात्रा को उसके स्कूल की तीन माह की फीस के लिए दी जिसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस का दिल से धन्यवाद दिया। जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती है उस स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी छात्रा की लगन-मेहनत को देख 3 महीने की फीस माफ की है।