उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार अचानक ही ग्वालपाड़ा थाना पहुंच गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप देखने को मिला। एसडीपीओ ने उपस्थित थाना अध्यक्ष सहित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फरार चल रहे वारंटियों, विभिन्न कांड के अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हो इसको लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए।