इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र में मृत्यु का डर दिखाकर तंत्र क्रिया से धोखाधड़ी करने वाले परिवार पर मामला दर्ज
Indore, Indore | Jun 6, 2025 इंदौर की लसूडिया पुलिस ने तंत्र क्रिया के माध्यम से मृत्यु का भय दूर कर पूजा पाठ करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के तांत्रिक दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, तो वहीं पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल भी की जा रही है पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है।