समस्तीपुर: जितवारपुर में कॉलेज परिसर के परित्यक्त भवन के पास अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के एक परित्यक्त भवन के पास बुधवार को एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 25–30 वर्ष बताई जा रही है। पहचान अभी नहीं हो सकी है। एफएसएल टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।