गोरखपुर: पत्नी के ससुराल जाने से इनकार पर पति 130 फीट टॉवर पर चढ़ा, 50 मिनट चला ड्रामा
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में मंगलवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पत्नी के ससुराल चलने से इनकार करने पर एक युवक 130 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब 50 मिनट तक चले इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।