Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
ltc_news_on_youtube
No video available
15
गाड़ी की हेडलाइट की रौशनी में बिहार बोर्ड की परीक्षा... #bihar #biharboard #biharboard12th #biharboard2022 #biharboard
Arwal, Arwal
| Feb 3, 2022
#bihar
#biharboard
#biharboard12th
#biharboard2022
MORE NEWS
Arwal, Arwal | Nov 10, 2026
#ArwalNews: जनता की समस्याओं का ससमय और गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता — DM अमृषा बैंस 📍 अरवल: जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सहयोग पोर्टल' और जनता से सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। DM ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख निर्देश और मुख्य बातें: • ⏳ समय-सीमा में हो समाधान: पोर्टल और जनता दरबार से प्राप्त हर एक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय के भीतर निष्पादित करें। • 🔍 नियमित निगरानी: सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों की रेगुलर मॉनिटरिंग करें और की गई कार्रवाई से आवेदकों को भी अपडेट रखें। • 🤝 संवेदनशीलता और जवाबदेही: जिन मामलों में तुरंत समाधान संभव है, उन्हें फौरन निपटाएं। जांच वाले मामलों में समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट सौंपें। • 🚫 चक्कर काटने से मुक्ति: आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। "सहयोग पोर्टल आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम है। अरवल जिला प्रशासन नागरिकों को सुगम और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" — श्रीमती अमृषा बैंस, जिला पदाधिकारी, अरवल #Arwal #BiharPolice #PublicGrievance #GoodGovernance #SahyogPortal #DMArwal #BiharGovernment #Transparency
Arwal, Arwal | Nov 9, 2026
#अरवल में शिक्षिका मानसी रानी की मौत से सनसनी: शादी के 6 महीने बाद उठाया आत्मघाती कदम, पति और ससुराल पर दहेज व अवैध संबंध के गंभीर आरोप! 📍 अरवल (बिहार): दीपावली के त्योहार के बीच अरवल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बेलखारा मध्य विद्यालय में कार्यरत TR-1 शिक्षिका मानसी रानी (30 वर्ष) ने 8 नवंबर को अपने किराये के आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से स्थानीय शिक्षा विभाग और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 📌 मामले के मुख्य बिंदु: • बिजनौर की बेटी: मृतका मानसी रानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर (धामपुर) की रहने वाली थीं और पिछले 3 साल से बिहार के अरवल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। • 6 महीने पहले हुई थी शादी: मानसी की शादी इसी साल 19 फरवरी 2026 को बिजनौर के ही मित्रपाल सिंह से हुई थी, जो प्रयागराज में भारतीय वायुसेना (IAF) में कार्यरत बताए जा रहे हैं। • परिजनों के गंभीर आरोप: मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंधों और दहेज की मांग को लेकर मानसी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ❓ बड़ा सवाल: शादी के महज 6 महीने बाद एक होनहार शिक्षिका को मौत गले लगाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा? क्या अरवल पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाएगी? (नोट: इन गंभीर आरोपों पर पुलिस की आधिकारिक जांच और अंतिम निष्कर्ष आना अभी बाकी है।) Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News #ArwalNews #BiharNews #BijnorNews #MansiRaniCase #TeacherSuicide #JusticeForMansi #BiharEducation #CrimeNewsBihar
Arwal, Arwal | Nov 9, 2026
अरवल में तैनात उत्तर प्रदेश की शिक्षिका मानसी रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, परिजनों ने अरवल प्रशासन एवं बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच और न्याय की लगाई गुहार। अरवल। बिहार के अरवल जिले के बेलखारा स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यरत उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी 30 वर्षीय शिक्षिका मानसी रानी की आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मानसी रानी, कोमल सिंह चौहान की पुत्री थीं और टीआर-1 शिक्षक के रूप में बीएससी के तहत अपनी सेवाएं दे रही थीं। परिजनों के अनुसार, मानसी रानी की शादी 19 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवर का बसेरा निवासी मित्रपाल सिंह के साथ हुई थी। मित्रपाल सिंह भारतीय वायुसेना में कारपेंटर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों ने पति मित्रपाल सिंह और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मानसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि पति का किसी दूसरी युवती के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद हो रहा था। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर मानसी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उन्होंने अरवल जिला प्रशासन और बिहार सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि शिक्षिका मानसी रानी को न्याय दिलाने के लिए अरवल प्रशासन और बिहार सरकार क्या ठोस कदम उठाती है। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Nov 9, 2026
Happy ❤️ दिवाली
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026
अरवल में प्रशासन बनाम पत्रकार मीडिया के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मुकाबला, तीन रन से जीती प्रशासन की टीम दिवाली के अवसर पर खेल के मैदान में दिखा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश अरवल। दीपावली के पावन अवसर पर अरवल में पुलिस प्रशासन और पत्रकार मीडिया के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक किरण गोरख जाधव ने किया, जबकि पत्रकार प्रेस, डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की टीम की कप्तानी पत्रकार राजू कुमार सिंह ने संभाली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार मीडिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 106 रन बनाए। इसके जवाब में मैदान पर उतरी प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 109 रन बनाकर तीन रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैत्री मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि प्रशासन और पत्रकारों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आम जनता के साथ मिलकर खेल भावना, आपसी तालमेल और भाईचारे की मिसाल पेश की। यह आयोजन केवल क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि समाज में पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध, विश्वास, जागरूकता और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक सराहनीय प्रयास है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस पहल ने उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता का खूबसूरत संदेश दिया। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026
बिहार के सबसे बड़ा संस्था हैल्प इंफ्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर विपुल कुमार शर्मा जी ने अरविंद कुमार यादव को 8 नवंबर 2026 को शुभ दीपावली के दिन कंपनी का रिपोर्ट एरिया मैनेजर के तौर पर अरवल जहानाबाद आरा की प्रेजेंट किया है बिहार के पटना हेड ब्रांच भूतनाथ स्टेशन नियर अबाउट ब्रांच ऑफिस पटना AKY live Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026
अरवल पुलिस केंद्र में क्रिकेट मैच, SP साहब के बॉल पर पत्रकारों ने जड़े चौके, छक्के, 109 रन के लक्ष्य के बावजूद कड़ी मशकत 😀 से 12 ओवर में ही पुलिस पदाधिकारी ने जीता मैच। 🌹 #Cricket #Arwalnews #ArwalSP #ArwalJournalist #Kirankumargorkh
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026
अरवल पुलिस प्रशासन V/S पत्रकार 8/11/2026 को पुलिस लाइन में दिवाली के शुभ अवसर पर
Arwal, Arwal | Nov 8, 2026